छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा एलान, सभी महिला समूहों का ऋण होगा माफ, ले सकेंगी नया कर्ज, प्रतिवर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में 5 गुना वृद्धि……

मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा-पोरा तिहार की धूम रही। इस त्यौहार के लिए मुख्यमंत्री निवास को तिजहारिन महिलाओं का मायका बना दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने कांग्रेस की महिला सांसदों-विधायकों और नेताओं साथ भगवान शिव, नंदिया बैल और चुंकिया-पोरा की पूजा की। बाद में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों का 12 करोड़ 77 लाख रुपए का कर्ज माफ कर दिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री निवास में आज छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों की छटा देखते ही बन रही है। मुख्यमंत्री के न्यौते पर पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ भगवान शिव, नांदिया बैला और चुकियां-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राऊत नाच दल और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों के दल ने छत्तीसगढ़ी गीत संगीत से अनोखा शमां बांधा। बाद में मुख्यमंत्री और त्यौहार में शामिल लोग पारंपरिक झूले रइचुल पर भी बैठे।

Advertisement
Advertisement

पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ताओं सुप्रिया श्रीनेत, अलका लांबा और रागिनी नायक को खासतौर पर आमंत्रित किया था। तीनों नेता आज सुबह की उड़ान से रायपुर पहुंची और आयोजन में शामिल हुई। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, सरकार में महिलाओं का भरोसा सुशासन का सबसे बेहतर उदाहरण है।

Advertisement

प्रदेश सुशासन के उदाहरण के रूप में देश भर में देखा जा रहा है। आयोजन में स्वास्थ्य एवं पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री टीएस सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, छाया वर्मा, फूलोदेवी नेताम आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button