छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल किसानों को आज देंगे दूसरी किश्त, राजीव भवनों का भी करेंगे शुभारंभ…..

Advertisement

रायपुर – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न्याय योजना के तहत 15 सौ करोड़ की राशि किसानों के खाते में अंतरित करेंगे। प्रदेश के लगभग 21 लाख किसानों के खाते में न्याय योजना की राशि पहुंचेगी। सीएम वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धान उत्पादक कृषकों को 9000 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता की राशि देंगे। कोरोना संकट और अगले फसल की तैयारियों के बीच इस राशि से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष प्रदेश के 21 लाख 52 हजार किसानों को 5521 करोड़ की राशि चार किस्तों में दी जाएगी। इसी वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के भाठागांव में निर्मित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, कलेक्टोरेट परिसर के मल्टीलेवल पार्किंग, शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।

Advertisement

कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश के ऐसे जिले, जहां पर कांग्रेस भवन नहीं था, वहां पर भवन बनानेे का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में छह जिलों कोरिया, जगदलपुर, सुकमा, धमतरी, सरगुजा अंबिकापुर और दुर्ग जिले के कांग्रेस भवन को राजीव भवन के नाम से शुभारंभ किया जाएगा। माना जा रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी जिला कार्यालयों के शुभारंभ में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य सरकार के सभी मंत्री, पीसीसी चीफ और जनप्रतिनिधिगण भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button