छत्तीसगढ़

“गांधी हमारे अभिमान” के तहत आज सबको सन्मति दे’ भजन के साथ मौन प्रदर्शन में बैठे सीएम भूपेश बघेल….

Advertisement

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गांधी हमारे अभिमान के तहत गांधी मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मौन प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए और ‘सबको सन्मति दे’ भजन के साथ मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समापन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरुरत है।

Advertisement
Advertisement
https://fb.watch/aezQzeHXBq/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि समाज में दुर्भावना फैलाने वाले को कटघरे में उन्होंने खड़ा कर दिया है, इसके बाद का काम न्यायालय कर लेगा। सीएम बघेल ने कहा कि हमारी परंपरा में सभी शामिल होते हैं, दो दिन का धर्म संसद था जिसमें धार्मिक बातें होती हैं, हम किसी की आलोचना नहीं करते, सुधार की बात करते हैं।

Advertisement

सीएम बघेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के विचार महात्मा गांधी से अलग थे, वैचारिक मतभेद थे लेकिन रंगून से रेडियो के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा। आपत्तिजनक भाषा का विरोध किया गया, कालीचरण के पीछे क्या उद्देश्य था ये हमें नहीं पता। महापुरूषों ने महात्मा गांधी के बारे में क्या कहा वो महत्वपूर्ण है, टैगोर जी के खिलाफ बोलने वाले ये कौन होते हैं।

Advertisement

सीएम बघेल ने कहा कि विवेकानंद ने शिकागो में धर्म संसद में कहा था कि हम विश्व के सभी धर्मों को स्वीकार किया है, हमने सताए हुओं को अपने यहां स्थान दिया है। विवेकानंद को विवेकानंद बनाने में छत्तीसगढ़ की माटी का भी अहम योगदान है। ईश्वर से अछूता कोई नहीं, हम सब उसी के अंश हैं, हम अहिंसा के राह पर चलते हैं, गांधी जी ने छत्तीसगढ़ के सुंदरलाल शर्मा को अपना गुरू कहा। गांधी जी ने सबसे बड़ा जो काम किया है वो है श्रम का सम्मान। मेहनत का सम्मान।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button