छत्तीसगढ़

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बरसेंगे बादल, अब और बढ़ेगी ठंड…

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। अब सर्द के मौसम में बारिश ने एंट्री लेकर ठि​ठुरन वाली ठंड का एहसास दिला दिया है। आज सु​बह से छाए कोहरे और कड़ाके की ठंड ने संकेत ​दे दिया कि आने वाले दिसंबर माह में हड्डी गला देने वाली ठंड दस्तक दे सकती है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि यह बारिश का आसार बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश में बने चक्रवात की वजह से बना हुआ है। यहा की हवा में नमी और हल्की बारिश से अचानक ठंड बढ़ गई है।

Advertisement

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले सप्ताह में प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं सेंट्रल मध्य प्रदेश में चक्रवात बना हुआ है।

Advertisement

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बीते दो दिनों से कोहरे भी छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग के अनुसार, बादल छटते ही ठंड और बढ़ेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button