देश

सिविल जज जूनियर ने सरकारी आवास पर लगाई फांसी….




शनिवार सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन का शव सरकारी आवास में फंदे से लटके मिलने से पुलिस प्रशासन में सनसनी मच गई। घटना यूपी के बदायूं जिले की हैं। सूचना मिलते ही जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत संकलित किए है। घटना से न्यायिक अधिकारी से लेकर हर कोई सकते में है। खुदकुशी के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच पुलिस की तफ्तीश के बाद ही साफ होगी। पुलिस अधिकारियों ने मृतक सिविल जज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

घटना बदायूं शहर के जजी कालोनी की है। मूलता मऊ जिले की रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय पिछले एक साल से बदायूं में तैनात थी। वह अपनी अयोध्या जिले से दूसरी पोस्टिंग के बाद बदायूं आई थी। वह सरकारी आवास में रहती थीं। शनिवार सुबह काफी देर रात सिविल जज की चहल कदमी आस पड़ोस के रहने वाले अन्य न्यायिक अधिकारियों ने नहीं देखी तो अनहोनी की आशंका हुई। उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सब सन्न रह गए। न्यायिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस के साथ पहुंचे। इसके बाद जिला जज, डीएम और एसएसपी समेत भारी संख्या में न्यायिक कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने सरकारी आवास के कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला घटना को देख सब हैरान रह गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का ज्यादा लेकर सबूत इकट्ठे किए है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी सिविल जज के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने घटना को खुदकुशी मानकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button