बिलासपुर

नगर विधायक शैलेश पांडे ने किया कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गुरुवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय ने साइंस कालेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला में लगी विभिन्न प्रकार के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पशुधन विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं मॉडलों का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग द्वारा लगाए अरपा बैराज का माॅडल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस प्रदर्शनी का विधायक शैलेष पांडेय ने भी अधिकारियों संग पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया और विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी, मुख्य अभियंता श्री सोमवार, कार्यपालन अभियंता आर पी शुक्ला, पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन काशी रात्रे, बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, श्याम लाल चंदानी, सुभाष ठाकुर, दीपांशु श्रीवास्तव, भरत जूरीयानी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

अरपा बैराज के बारे में जानकारी देते हुए नगर विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा अरपा में दो बैराज बनाए जाने की स्वीकृति उपरांत निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसमें से एक शिवघाट और दूसरा पचरीघाट में बैराज निर्माण का कार्य चल रहा है, मंत्री रविंद्र चौबे ने तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारीयों को दिए है, अरपा में पानी साल भर रोका जा सकेगा और बिलासपुर शहर के साथ अंचल के लोगों को पानी उपलब्ध हो सकेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button