छत्तीसगढ़

सबके दिलों को छू गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये अंदाज… दुर्घटना में मृत 3 भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी बड़े भाजपा नेता के श्रद्धांजलि देने के पहले ही सीएम ने श्रद्धांजलि भी दी और 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि भी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। अपने अलग अंदाज और भावनात्मक सोच के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्य के विभिन्न नेताओं में अपनी एक अलग ही पहचान बनाते रहे हैं। बहुत से ऐसे मामले हैं जिनमें छत्तीसगढ़ का कोई भी राजनीतिक नेता उनके कद के बराबर नजर नहीं आता। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक और मामले में ऐसी मिसाल कायम की है जिसकी ना केवल प्रदेश के लोग वरन भाजपा कार्यकर्ता भी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने आज दलगत स्वार्थ से ऊपर उठकर जो मिसाल पेश की है वह वाकई सराहनीय और अनुकरणीय है। आज तड़के सुबह बेलतरा के पास अंबिकापुर से रायपुर जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इसमें तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई जबकि 6 अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में किसी भी भारतीय जनता पार्टी के नेता से पहले ही 9: 33 मिनट पर ही ट्वीट कर मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को हिम्मत बनाने की पहल की। इतना ही नहीं वरन श्री भूपेश बघेल ने इस बस दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा भी कर दी। वहीं उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन को निर्देश भी दिए। इसी तरह बलरामपुर के ग्राम कोटि में करंट से एक छात्रा की मृत्यु होने की खबर पर भी शोक जाहिर करते हुए उन्होंने उनके परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button