छत्तीसगढ़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर में,BJP के किसान महाकुंभ को करेंगे संबोधित..

Advertisement

रायपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर आ रहे हैं। साइंस कॉलेज मैदान में वे बीजेपी किसान मोर्चा के किसान महाकुंभ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Advertisement
Advertisement

लोकसभा के चुनावी माहौल में बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आस-पास के राज्यों को भी एक संदेश देना चाहती है। हालांकि कांग्रेस इसे बीजेपी का ढोंग बता रही है।

Advertisement

दोपहर राजनाथ सिंह वायु सेना के स्पेशल एयरक्राफ्ट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय भी जा सकते हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। सूत्रों की मानें तो राजनाथ यहां से देश और प्रदेश के किसानों के लिए कुछ अहम ऐलान भी कर सकते हैं।

Advertisement

आयोजन स्थल का जायजा लेने शुक्रवार को कृषि मंत्री राम विचार नेताम साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा- 5 सालों में ठगेश सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। भाजपा की सरकार मोदी की गारंटी पूरा कर रही है, इसलिए रायपुर में किसानों का महाकुंभ आयोजित किया गया है। हमारे राष्ट्रीय नेता यहां किसान भाइयों से चर्चा करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button