बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावों के पहले ही बिलासपुर जिले में लगाया, चुनावी सिक्सर… भाजपा से लूट लिया एक अहम मुद्दा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के 43 विभिन्न समाजों के लिए 9 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत कर चुनाव के पहले ही राजनीति की शतरंज पर ऐसा मोहरा चला है जिसकी काट भाजपा के लिए बहुत मुश्किल साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों के साथ हुई चर्चा में उनके लिए भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया था। और अब इतनी जल्दी उन्होंने बिलासपुर के 43 विभिन्न समाजों के लिए भवन आदि निर्माण कार्यों हेतु 9 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश के साथ ही बिलासपुर जिले में 6 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों की दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह कदम राजनीति की बिसात पर भाजपा को मात देने के लिए ऐसी जबरदस्त चाल साबित होगा। जिसकी काट के लिए भाजपा को अपनी ओर से कोई नई पहल करनी होगी‌। तभी इसका असर कम हो सकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपनी इस पहल से बिलासपुर जिले के 43 छोटे-बड़े समाजों का दिल जीतने की दिशा में ठोस पहल की है। और जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इसे काफी अहम माना जाएगा।

Advertisement


यहां यह बताना भी लाजमी है कि भाजपा के द्वारा कुछ अर्से पहले सर्किट हाउस में बिलासपुर जिले के अनेक समाजों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, और पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल सहित अनेक प्रमुख नेता तथा विभिन्न समाजों के पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें समाज के लोगों से पूछा गया था कि आने वाली प्रदेश सरकार से उनकी क्या अपेक्षा है। इस पर सर्किट हाउस की इस बैठक में मौजूद अधिकतम समाज के पदाधिकारियों ने अपने लिए भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग सामने रखी थी।

Advertisement

सबकी मांगे सुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने वहां मौजूद सभी समाजों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया था कि अगर आगामी चुनाव के बाद उनकी सरकार प्रदेश में आ जाती है तो सभी समाज के लोगों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। लेकिन अब चुनाव के पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के 43 विभिन्न समाजों के लिए भवन आदि निर्माण कार्यों हेतु 9 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति के आदेश जारी कर भाजपा की इस सियासी पहल को लूट लिया है। इसके बाद निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को बिलासपुर जिले के विभिन्न समाजों के मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए कोई और प्रभावी तरीका तलाशना होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button