बिलासपुर

हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज….

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा न्यायालय भवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात् निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। द्वितीय और बी कंपनी बारहवीं वाहिनी (भारत रक्षित), 7वीं बटालियन छ.ग. एन.सी.सी. (बालिका एवं बालक प्लाटून), टीम एन.एस.एस. तथा परेड समन्वयक डी एस बैस (उप पुलिस अधीक्षक), सुरक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय की परेड आकर्षण का केन्द्र रही। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई। केन्द्रीय जेल, बिलासपुर के बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा कार्यकम में उपस्थित समस्त आगुंतकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गई।

Advertisement

इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर के गार्डन में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेश सिन्हा द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement

उक्त समारोह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, सेवानिवृत्त मूर्तिगण, रजिस्ट्रार जनरल, महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता व शासकीय अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, उच्च न्यायालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य, रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारीगण एवं बिलासपुर जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button