राजनांदगांव

कांग्रेस के दमनकारी ग्रहण से जल्द मुक्त होगा छत्तीसगढ़ : रमेश पटेल

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – मध्यभारत में भारतीय जनता पार्टी संगठन के जनक श्रधेय कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति कार्यविस्तारक योजनांतर्गत राजनांदगांव चिखली, नया ढाबा, पुराना ढाबा क्षेत्र के वार्ड नं. 4 और 5 तथा शक्तिकेन्द्र क्रं. 4 की आज संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश पटेल व भाजपा कार्यविस्तारक कमलेश (गोलू) सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठनेता श्यामा सुखदेवे के आतिथ्य में संपन्न हुआ। भाजपा नेतृत्व द्वारा प्राप्त बूथ समीक्षा पत्रक की जानकारी सहित क्षेत्र की संगठनात्मक संरचना पर जोर देते हुए भाजपामय वातावरण पुनः स्थापित करने हेतू रमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और बताया कि कांग्रेस की अहंकारकारी नीतियों तथा दमनकारी ग्रहण से छत्तीसगढ़ को जल्द मुक्त करना कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Advertisement
Advertisement

साथ ही प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ व्याप्त आक्रोश पर जोर देते हुए बताया कि सिर्फ छलावा और झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। कार्यविस्तारक के रूप में सूर्यवंशी ने आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने व पार्टी के कार्य मे सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुनील कन्हैया साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे आभार ललित नायडू ने किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button