छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़  राज्य डार्ट स्पोर्टस टीम राष्ट्रीय  चैंपियनशिप,कोलकाता  खेलने रवाना

(तुषार अग्रवाल) : लोरमी – छत्तीसगढ़ राज्य डार्ट स्पोर्ट्स  टीम 20वी राष्ट्रीय डार्ट चैंपियनशिप 2022 कोलकाता ( पश्चिम बंगाल ) के लिए आज़ाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन से शाम को 5.00 बजे रवाना हुई। यह चैंपियनशिप 24 जून से 26 जून 2022 तक कलकत्ता रोविंग क्लब में आयोजित है। स्पर्धा में 18 राज्यो के 420  खिलाड़ी भाग लेंगे ।

स्पर्धा में पुरुष एकल , पुरुष युगल , महिला एकल , महिला युगल , मिश्रित युगल , यूथ एकल बालक , यूथ एकल बालिका एवम टीम ईवेंट के मैच खेले जाएंगे । छत्तीसगढ़ की टीम ने राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अच्छी तैयारी की है निश्चित ही टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी ।

छत्तीसगढ़ की टीम इस प्रकार है :-
सीनियर पुरुष टीम
1.पुन्नीलाल जांगड़े – मूँगेली जिला
2. पुनदास पाटले – मूँगेली जिला
3. जितेंद्र साहू – मूँगेली जिला
4.हितेश कुमार – मूँगेली जिला
5.सुधीर सिंह राजपूत – मूँगेली जिला
6.मुकेश सिंह राठौर – मूँगेली जिला

यूथ बालक

7.जितेश साहू – मूँगेली जिला
8. शुभ अग्रवाल – जांजगीर चाम्पा जिला
9.ऋसभ सोनबोइर  – दुर्ग जिला
10.शरद सिंह राजपूत – मूँगेली जिला

सीनियर महिला
11. संयोगिता बंजारे – मूँगेली जिला
12.नीलिमा – मूँगेली जिला

यूथ बालिका

13. शालिनी – मुंगेली जिला
14.सीमा – मुंगेली जिला
15.सिम्मी – बिलासपुर ज़िला
16.अनुष्का सोनबोइर – दुर्ग जिला
17. युगल सिंह राजपूत – दल प्रबंधक
18. सुबोध कुमार सिंह- कोच & मेंटर

छत्तीसगढ़ टीम के प्रतियोगिता में रवाना होने  पर श्री मुरारीलाल गुप्ता  , अध्यक्ष , छ ग डॉट एसोसिएशन , श्री जितेंद्र शुक्ला ,उपाध्यक्ष छ ग डार्ट एसोसिएशन ,  वरिष्ठ सदस्य विजय वर्मा , आशीष मिश्रा, सामान्य सदस्य ओमप्रकाश वंदे , मनीराम , तिलककांत , इतवारी ,ओमप्रकाश बंजारा   , शिवनारायण ,कमलकांत , देवराज ,श्रेया ने बधाईया एवम शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button