छत्तीसगढ़

देखें-VIDEO- नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बिलासपुर में हुई कांग्रेसी नेता की हत्या पर ये कहा..!

(शशि  कोन्हेर) : बिलासपुर में हुई कांग्रेस नेता संजय त्रिपाठी की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में तीखी प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने इस हत्याकांड पर कहा कि…प्रदेश की न्याय धानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी गई है।

Advertisement

यह इस बात का संकेत है कि पूरे छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। श्री चंदेल ने कहा कि एक तरफ छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार गौरव दिवस मनाने में व्यस्त है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में गैंगवॉर चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि अपराधी नित नए अपराध को अंजाम दे रहे हैं।और वो पुलिस व प्रशासन की पकड़ से बाहर हैं। प्रदेश की जनता में भय आतंक और आक्रोश का वातावरण व्याप्त हो गया है।

Advertisement

श्री चंदेल ने आगे कहा कि हमारी प्रदेश सरकार से मांग है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी और सख्त कार्रवाई करे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button