छत्तीसगढ़

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वालों का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार….

रायपुर – यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वालों का खर्चा वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।

Advertisement

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा विमान व्यवस्था से यूक्रेन से लौटने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों और नागरिकों के दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए भी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने छात्रों और नागरिकों को उनके सकुशल घर वापसी के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी के साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button