अम्बिकापुर

छठ महापर्व : घाट बंधान में उमड़ा जनसैलाब


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – धार्मिक आस्था का महापर्व छठ का शुभारंभ नहाये खाये के साथ शुक्रवार को हुई वहीं नगर के वर्ती महिलाओं ने शनिवार को घाट बंधान की रस्म पूरी की। इस मौके पर वर्ती महिलाओं के साथ उनके परिजन इष्ट मित्र श्रद्धालु जन काफी तादाद में सम्मिलित रहे। नगर के बीचों बीच बहने वाली चुल्हट नदी के किनारे सतीघाट आमा घाट के अलावा प्राचीन देवतालाब में पहुंच कर वर्ती महिलाओं ने घाट बांधे । आने वाले रविवार को महिलाएं उपवास रख अस्ताचल के डुबते सूर्य को अर्घ्य देंगी तथा सोमवार को निर्जला उपवास रख उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी । छठ महापर्व का यही विधान है। बाद इसके पारण करेंगी। इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। हर तरफ भक्तिमय वातावरण निर्मित है। छठी मईया के पूजा अर्चना में सारा नगर डुबा हुआ है। छठ महापर्व के मौके पर भक्ती संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। साथ ही अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन आरंभ है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button