जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया जलाभिषेक…..

(हेमंत पटेल) : जांजगीर-चाम्पा – छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस सिलसिले में वे सबसे पहले शिवरीनारायण के बड़े मंदिर प्रांगण में नवी शताब्दी से विराजित भगवान चंद्रचूर्ण महादेव का तत्पश्चात क्रमशः भगवान लक्ष्मणेश्वर महादेव खरौद, भगवान किरितेश्वर महादेव ग्राम किरित, श्री लिंगेश्वर महादेव नवागढ़, बाबा कालेश्वर नाथ महादेव पीथमपुर तथा भगवान भोलेनाथ तुर्री धाम सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामनाएं की, इस आध्यात्मिक यात्रा में अनेक जनप्रतिनिधि गण उनके साथ शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button