देश

गुजरात में सदियों पुरानी एक मस्जिद, चार मंदिर और तीन दरगाह ध्वस्त

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गुजरात में दाहोद स्मार्ट सिटी प्रशासन द्वारा शनिवार को आठ पूजा स्थलों में से एक लगभग एक शताब्दी पुराना माने जाने वाले मस्जिद को तोड़ दिया गया था। भारी पुलिस तैनाती के बीच नगीना मस्जिद में सुबह साढ़े चार बजे के आसपास बड़े पैमाने पर विध्वंस अभियान शुरू हुआ।

Advertisement
Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि मस्जिद ट्रस्ट को गुजरात हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने या शुक्रवार को भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहने के बाद स्मार्ट सिटी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत मस्जिद को ढहा दिया गया।

Advertisement

मस्जिद के अलावा चार मंदिरों और तीन दरगाहों को भी तोड़ा
दाहोद में मस्जिद विध्वंस के कुछ घंटे बाद चार मंदिरों और तीन अन्य दरगाहों को भी तोड़ा गया। इस अभियान के लिए दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग 450 पुलिस कर्मियों को सुबह 4.30 बजे विध्वंस के लिए तैनात किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मस्जिद को “शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से ध्वस्त” किया गया था।

Advertisement

विश्वसनीय नहीं निकला मस्जिद ट्रस्ट का भूमि रिकॉर्ड
दाहोद के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय पैनल का हिस्सा हैं। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “ट्रस्ट ने भूमि रिकॉर्ड को पेश करने के लिए शुक्रवार तक का समय मांगा था। प्रशासन ने मांग मान ली, लेकिन शुक्रवार को जो रिकॉर्ड लाया गया वह विश्वसनीय नहीं था।”

उन्होंने कहा, “ शाम को मस्जिद के सदस्यों के बीच उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, प्रांत अधिकारी और नगरपालिका के मुख्य अधिकारी समेत अन्य लोगों के साथ एक बैठक हुई। वहाँ ट्रस्ट के सदस्यों ने परिसर को खाली करने का विकल्प दिए जाने पर सहमति व्यक्त की। हमें परिसर में प्रवेश नहीं करना पड़ा क्योंकि उन्होंने पहले ही ढांचा खाली कर दिया था। वहां पुलिस की तैनाती रहेगी लेकिन हमें किसी परेशानी की आशंका नहीं है।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button