देश

भीषण हादसा, ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, 9 लोगों की मौत..

Advertisement

बिहार के लखीसराय जिले में भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रामगढ़ चौक थाना इलाके के बिहरौरा गांव में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement
Advertisement

गंभीर घायलों को पटना रेफर किया गया है। 8 मृतक मुंगेर जिले के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग पर आधी रात में हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि ऑटो में लगभग 15 लोग सवार थे। हादसे की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Advertisement

मरने वालों में से 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के जांघेरा गांव के बताए जा रहे हैं। मृतकों का शव लखीसराय अस्पताल लाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मंगलवार की देर रात केटेरर्स का काम करके एक ऑटो से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक में ऑटो को सामने से धक्का मार दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button