छत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्रियों व भाजपा अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ में दौरा,लेंगे चुनावी थाह

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले अब सूबे में सियासी हलचल शुरु हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने  केन्द्रीय मंत्रियों को संभाग स्तरीय बैठक,समीक्षा व सभा करने का जिम्मा सौंपा है,स्वंय भाजपा अध्यक्ष भी आ रहे हैं। हालांकि प्रदेश के नेता समन्वय बनायेंगे लेकिन कमांड पूरी तरह दिल्ली से होगा।

जून महीने में ही प्रस्तावित हैं इनक दौरा। हालांकि इसे केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा एक महीने का महासंपर्क अभियान चला रही है उसका हिस्सा बताया जा रहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि कोई भी दौरा करे छत्तीसगढ में कोई फर्क नहीं पडऩे वाला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बस्तर में संभागीय बैठक लेंगे और सभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ संगठन को दिशा निर्देश भी देंगे।

गिरीराज सिंह आठ और नौ जून को बस्तर में रहेंगे। पहली बार भाजपा सरकार का कोई केंद्रीय मंत्री बस्तर में रात्रि विश्राम भी करेगा। वहीं, अमित शाह 22 जून को दुर्ग और जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button