छत्तीसगढ़

11 लाख 50 हजार की लागत से बनेगी सीसी रोड महापौर यादव ने किया भूमिपूजन , वार्ड क्रमांक 24 चंदेला विहार में बनेगा नाला…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 चंदेलानगर में 11 लाख 50  हजार रुपये की लागत से नाला का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को महापौर रामशरण यादव  ने इसके लिए भूमि पूजन किया। इसके साथ ही अब वार्ड में पानी भरने की शिकायत दूर हो जाएगी।

Advertisement

महापौर रामशरण यादव ने बताया कि पिछले कई साल से नाली बनाने की मांग नागरिको द्वारा किया जा रहा था।, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज भूमिपूजन किया गया है। वार्डवासियों ने बताया नाला नही होने के कारण हर बार बारिश का पानी घरों में आ जाता था।

Advertisement
Advertisement

इस नाला के बनने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी।इस अवसर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, एमआइसी सदस्य अजय यादव,: श्री तापड़िया बंटीसिग, मनोज अग्रवाल, अंगुरिया जी,निपेश तिवारी, विक्रम सिंह, गोपी राव,बंटी जुंजानी,साकेत तिवारी, कर्नल साहब,मंजु मित्रा,खोखर ,हरीश राव,चुगयानी  आबिद रिजवी  शाहिद कुरैशी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button