देश

CBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी, इस दिन से होगा प्रैक्टिकल…

Advertisement

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है।

Advertisement
Advertisement

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2024 से आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

Advertisement

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी है। साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले साल की तरह इस साल भी जनवरी में शुरू होंगी।

Advertisement

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 1 जनवरी 2024 से शुरू होंगी।

बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइमटेबल अभी जारी नहीं किया है। हालांकि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं यानी दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से पहले समाप्त हो जाएंगी। वहीं सीबीएसई बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button