राजनांदगांव

धान खरीदी केंद्रों में रखे धान को बचाने लगे कैप कव्हर, अधिकारियों को धान ख़रीदी केंद्रो में पहुँच कर धान के बचाव के निर्देश

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हो गई है और लगभग सभी धान खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान खरीदी जा चुकी हैं। कल दिनांक 28 दिसंबर को अचानक मौसम में हुए परिवर्तन और बारिश के चलते सभी धान खरीदी केंद्रों में कैप कव्हर की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा दी गई थी और अब अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी खरीदी केंद्रों में कैप कव्हर से पूरी तरह से ढक कर रखें ताकि धान की सुरक्षित रह सके।

Advertisement
Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कल सुकुलदैहान सहित आसपास के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और मौसम परिवर्तन के चलते सभी धान खरीदी केंद्र के संचालकों को निर्देश दिया था कि बारिश के आसार को देखते हुए खुले में रखे धान को कैप कव्हर से ढक कर रखें । इसी के चलते अधिकारियों की भी ड्यूटी धान खरीदी केंद्रों में लगाई गई है और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बारिश से धान को सुरक्षित रखना है और खुले में रखे धान को कैप कव्हर से पूरी तरह से ढक कर रखे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button