क्राइमछत्तीसगढ़

कार का शीशा तोड़ा और पार कर दिए 9 लाख रुपए

(शशि कोन्हेर) :महासमुंद जिले में राइस मिल संचालक के यहां से दिनदहाड़े 9 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। वो कार में पैसा रख कर घर के अंदर अपने कमरे में गया था। इसके बाद जैसे ही लौटा तो कार का शीशा टूटा हुआ था। अंदर रखा पैसा गायब था। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी सुबह 11 बजे के आस-पास बैंक गए थे। यहां से उन्होंने 9 लाख 20 हजार रुपए कैश निकाला और कर्मचारी कॉलोनी लहरौद स्थित अपने घर चले गए थे। घर जाने के बाद उन्होंने कार अपनी घर के अंदर ही पार्क की। फिर अपने कमरे में चले गए, जिसके बाद वो वापस लौटे तो अंदर रखा पैसों से भरा बैग नहीं था।

Advertisement
Advertisement

बताया गया कि उन्होंने यह पैसे कहीं भुगतान करने के लिए निकाले थे। इतने में पैसे गायब हो गए। उन्होंने देखा कि कार के आगे की सीट के शीशे को तोड़ दिया गया था। हैरानी की बात ये है कि कार घर के अंदर ही पार्क कई गई थी, फिर भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Advertisement

घटना के बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है। आशंका है कि जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया। उसे पहले ही संचालक के पैसे निकालने की जानकारी थी। मामले में जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button