छत्तीसगढ़

BREAKING : पांचवें दिन भी सफल रही अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल, हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में सरकार

रायपुर: अपनी जायज मांगों के लिए आज पांचवे दिन भी हड़ताल करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की 5 दिवसीय हड़ताल को आज भी जोरदार सफलता मिली। उधर जानकारी मिल रही है कि प्रदेश शासन हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

Advertisement

इस खबर ने सरकार से पहले ही नाराज चल रहे कर्मचारी संघ का गुस्सा भड़का दिया है। केंद्र सरकार के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ते के लिए राज्य के पांच लाख से ज्यादा कर्मचारी व शिक्षक पांच दिन से हड़ताल पर रहे।

Advertisement
Advertisement

29 जुलाई को हड़ताल का पांचवां व अंतिम दिन था। इधर, राज्य सरकार हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव मेरी खेस्स ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों व कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसे लेकर कर्मचारी संघों ने नाराजगी जताई है। देखें, क्या लिखा है पत्र में…

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button