देश

BREAKING : चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़ . . 7 लोगों की मौत.. कई घायल

(शशि कोन्हेर) :नेल्लोर जिले के कंदुकुर में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में 7 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नायडू अपनी पार्टी के अभियान के तहत जिले का दौरा कर रहे थे और हजारों समर्थक कंदुकुर में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे। नायडू घटना के बाद बीच में ही रेड शो छोड़कर अस्पताल चले गए जहां घायलों को भर्ती कराया गया है।उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button