देश

BREAKING : प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम ने कहा…दुनिया को अलविदा, 77 साल की उम्र में हुआ निधन.. 10 हजार से भी अधिक गाने…!

(शशि कोन्हेर) : नेशनल अवॉर्ड विनर और साउथ की फेमस सिंगर वाणी जयराम का 77 साल की उम्र निधन हो गया है। खबरों की मानें तो वाणी के सिर में काफी समय पहले चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वो बीमार थीं। 04 फरवरी की सुबह वाणी को उनके घर पर मृत पाया गया।

बता दें कि कुछ समय पहले जब भारत सरकार ने पद्म भूषण 2023 अवार्ड की घोषणा की थी, तो लिस्ट में वाणी का नाम शामिल था।

कौन थीं वाणी जयराम?


वाणी जयराम साउथ की फेमस प्लेबैक सिंगर्स में से एक थीं। उन्होंने कई बड़े कंपोजर्स के साथ इंडस्ट्री को बेहतरीन गाने दिए हैं। वाणी ने अपने करियर में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलू और उड़िया भाषाओं में गाने गए हैं।

संगीत क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए वाणी को 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा रीजनल भाषाओं में गाने गाने के लिए उन्हें कई राज्य पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button