छत्तीसगढ़

BREAKING : कांग्रेसी विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला, गंगालूर थाना क्षेत्र की घटना

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ में बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि, जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं उस वाहन पर गोलियां लगी हैं।

Advertisement

सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हमले के संबंध में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य समेत कांग्रेसी नेता गंगालूर गए हुए थे। यहां आज साप्ताहिक हाट बाजार में सभी ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया था।

Advertisement

लौटते वक्त पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने चलते वाहनों पर फायरिंग की। हालांकि, सभी वाहन वहां से सुरक्षित निकल गई हैं। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button