छत्तीसगढ़

BREAKING : राज्यसभा चुनाव के लिए, सीएम भूपेश बघेल बने हरियाणा के ऑब्जर्वर, टीएस बाबा को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी…..

रायपुर:  राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को होने वाले चुनाव कांग्रेस पार्टी ने रविवार को अपने पर्यवेक्षक  का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हरियाणा और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Advertisement

जारी सूची के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

जबकि भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से रविवार को जारी प्रेस रिलीज में उपरोक्त नेताओं को तीन राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button