देश

BREAKING : किसानों पर दर्ज मामले वापस लेगी केंद्र सरकार, रेलवे को भी दिए निर्देश

(शशि कोन्हेर) : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने  कहा कि तीन कृषि कानून के खिलाफ साल भर चले आंदोलन में शामिल किसानों के खिलाफ दर्ज 86 मामलों को गृह मंत्रालय वापस लेने पर सहमत हो गया है। नवंबर 2021 में रद्द किए गए तीन कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन नवंबर 2020 से शुरू हुआ था।

तोमर ने बताया कि इसके अलावा रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दर्ज सभी मामलों को वापस लेने का निर्देश जारी किया है। कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सवाल पर तोमर ने लिखित जवाब दिया।

हुड्डा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को दिए गए मुआवजे का ब्योरा भी मांगा। इसके जवाब में तोमर ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में इस तरह का विवरण नहीं रखा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button