छत्तीसगढ़

BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा….. चुनाव से पहले किसानों को धान का एमएसपी 2800 रुपये मिलेगा

Advertisement

रायपुर – कांग्रेस के तीन दिवसीय 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन आज जनसभा के रूप में हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिन हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन रहा। इसमें छ महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। जब से खड़गे अध्यक्ष बने हैं,

Advertisement
Advertisement

लगातार प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि चुनाव से पहले किसानों को धान का एमएसपी 2800 रुपये मिलेगा। सीएम भूपेश के भाषण के बीच कका अभी जिंदा है के नारे लगे हैं।

Advertisement

जोरा में हो रही इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, शैलजा कुमारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मन्त्रीमण्डल के सदस्यगण मंच पर मौजूद हैं।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहली बार छग आई हूं। मुझे बहुत खुशी हुई। यहां के सुंदरता संस्कृति के बारे में दादी इंदिरा से सुना था। मेरे परिवार का लगाव यहां से है। सिरपुर गए थे। बौद्ध,शिव और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक देखा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button