छत्तीसगढ़

BREAKING : बस्तर – यात्रियों से भरी वाहन हुई दुर्घटना की शिकार, वाहन में सवार 12 लोग घायल, एक की मौत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बस्तर – एनएच 30 में आज मंगलवार के तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए है। वहीं एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ट्रेवलर वाहन रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। तड़के सुबह करीबन 5:30 बजे जुनावाही के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसकी वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन एनएच 30 में बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए।

Advertisement

वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने जा रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button