देश

सीएम ममता बनर्जी की रैली से पहले पूर्वी मेदिनीपुर में बम धमाका….टीएमसी नेता समेत 3 लोगों की मौत

(शशि कोन्हेर) : पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में जबरदस्त बम धमाका हुआ है। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है। धमाके में दो लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका टीएमसी के एक नेता के घर पर हुआ है। धमाके के बाद आसपास के इलाके मे हड़कंप मच गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका भूपति नगर थाना इलाके के अर्जुन नगर में टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर हुआ है। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तीन शवों को बरामद किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली होनी है। कांथी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार धमाका कांठी के भगवानपुर-2 प्रखंड के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुननगर ग्राम पंचायत के नरयविला गांव में शुक्रवार रात धमाका हुआ। मृतकों में टीएमसी नेता राजकुमार मन्ना भी शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस घटना में मारे गए अन्य दो लोगों में देवकुमार मन्ना और बिस्वजीत गायेन है। राजकुमार और देवकुमार दोनों भाई हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button