देश

2 मुस्लिम विधायकों ने संस्कृत में ली शपथ, यूनुस और जुबेर की खूब चर्चा…..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर)  : राजस्थान विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। एक तरफ जहां राजस्थानी भाषा में शपथ को लेकर विवाद हुआ तो संस्कृत में शपथ लेकर दो मुस्लिम विधायक चर्चा में आ गए। डीडवाना से निर्दलीय विधायक यूनुस खान और अलवर के रामगढ़ से जीते जुबेर खान ने संस्कृत में ईश्वर की शपथ ली। यूनुस और जुबेर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

डीडवाना से विधायक हैं यूनुस खान
3 दिसंबर को जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो डीडवाना सीट पर यूनुस खान कांग्रेस और भाजपा को चौंकाते हुए विजेता घोषित हुए। यूनुस खान ने कांग्रेस के चेतन सिंह चौधरी को 2392 वोट से हराया। यूनुस खान को 70952 वोट हासिल हुए। इस सीट पर भाजपा के जीतेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर रहे।

Advertisement

यूनुस का भाजपा से है कनेक्शन
यूनुस खान भाजपा के नेता रहे हैं। उनकी गिनती राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी नेताओं में होती थी। उन्होंने भाजपा से डीडवाना सीट से टिकट मांगा था। लेकिन भाजपा ने यहां से जीतेंद्र  सिंह को उम्मीदवार बनाया। टिकट कटने से नाराज हुए यूनुस चुनाव में निर्दलीय उतरे और जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

Advertisement

कांग्रेस के विधायक जुबेर खान
कांग्रेस के विधायक जुबेर खान ने भी संस्कृत में शपथ ली। जुबेर खान रामगढ़ सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। रामगढ़ सीट पर जुबैर खान ने 19696 वोट से जीत हासिल की। इस सीट पर दूसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी के सुखवंत सिंह दूसरे नंबर पर रहे जबकि भाजपा के जय आहूजा तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button