रायपुर
झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका….!

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में रिंग रोड नंबर 2 तेंदुआ गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है और उसने चड्डी व टी-शर्ट पहन रखी थी।
शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। कद-काठी से वह ट्रक ड्राइवर लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




