
रायपुर – तिल्दा नेवरा के बरतोरी स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्लांट में रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट से इलाके में दहशत का माहौल है। आग की सूचना मिलते ही नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल टीम जल्द मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करेगी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोग सुरक्षा के मद्देनजर अपने घरों से बाहर आ गए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।




