बिलासपुर
कोनी में युवक पर बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर खौफनाक हमला किया गया। चाकू से वार कर उसकी हालत गंभीर कर दी गई। घटना शनिवार देर रात विवेकानंद चौक, सेमरताल की है। 21 वर्षीय हर्ष यादव पर आरोपियों ने पहले बेल्ट से हमला किया और फिर चाकू से वार किया।
चाकू का वार इतना गहरा था कि हर्ष के पेट से अंतड़ियां बाहर आ गईं। घायल युवक को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद वर्मा, साहिल वर्मा और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।



