देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर – खमतराई पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहित शाह बताया जा रहा है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के महाराजपुर थाना बलिया का निवासी है और फिलहाल रायपुर के गोंदवारा इलाके में रह रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार अपराधियों और अड्डेबाज़ों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चला रही है।
इसी अभियान के तहत 27 नवंबर को खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोंदवारा इलाके में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची… और संदेही युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक की पहचान मोहित शाह, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपी पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है—
- उरला थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या का प्रयास
- लूट के मामले
- थाना विधान सभा में नकबज़नी का प्रकरण
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।रायपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




