बिलासपुर

कोनी में चाकूबाजी करने वाले 6 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने 6 आरोपियों और 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में आनंद वर्मा और साहिल वर्मा ने पीड़ित हर्ष यादव पर चाकू से सीने, पेट और पीठ पर वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने बेल्ट और डंडे से हमला किया।

Advertisement

 

सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 2 चाकू, एक बेल्ट और एक डंडा बरामद किया। घटना में हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button