बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

यमुना में डूबी नाव… 30-40 लोग लापता.. 4 शव मिले

(शशि कोन्हेर) : बांदा के मरका घाट से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से डूब गई। उसमें सवार 30 से 40 लोग लापता हैं, इसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं बताई जा रही हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अबतक चार शव निकाल चुके हैं।

Advertisement

रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व लोग मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने के लिए नाव पर करीब 50 लोग सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग डूब गए लेकिन नाविक तैरकर किनारे पर आ गए।

Advertisement
Advertisement

नाव डूबने के बाद करीब तीस से चालीस लोगों का पता नहीं चला है। नाव पर क्षमता से ज्यादा लोगों के बैठने से घटना होने की बात कही जा रही है। मरका घाट पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई है। नाव में सवार लापता महिलाओं की संख्या करीब 20 से 25 बताई जा रही है।

Advertisement

आसपास के गावों से गोताखोरों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अबतक चार शव निकाले जा चुके हैं। अभी मरने वालों की पहचान नहीं हुई है। जानकारी के बाद जिलाधकारी अनुराग पटेल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए हैं।

Advertisement

नाव पलटने के बाद तैरकर घाट पर पहुंचे समगरा गांव निवासी गयाप्रसाद निषाद ने बताया कि नाव में करीब 50 लोग सवार थे। इसमें 22 महिलाएं व बच्चे भी हैं। तेज हवा के चलते लहर उठी और नाविक संतुलन नहीं बना सका, जिससे नाव नदी में पलट गई। वह तैरकर किसी तरह किनारे पहुंचे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button