देश

गुजरात में भाजपा को झटका….प्रदीप सिंह वाघेला ने दिया महासचिव पद से इस्तीफा

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात में बीजेपी नेता प्रदीप सिंह वाघेला ने आज महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी पदधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वाघेला ने खुद भी अपने पद से इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि अगले कुछ दिनों में “सबकुछ ठीक हो जाएगा”। प्रदीप सिंह वाघेला को 10 अगस्त 2016 को राज्य भाजपा के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

Advertisement

यह घोषणा लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले हुई है। चुनावों को ध्यान में रखते हुए, गुजरात बीजेपी ने हाल ही में एक ‘महा जनसंपर्क अभियान’ या जन संपर्क कार्यक्रम चलाया, जिसमें उसने अन्य चीजों के अलावा बुद्धिजीवियों की सभा और विभिन्न व्यावसायिक समुदायों के सम्मेलनों का आयोजन किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button