छत्तीसगढ़

कवर्धा में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष…13 लोग घायल आठ गंभीर.. कई के हाथ पैर टूटे

कवर्धा (कबीरधाम) दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और सब्बल चले। मारपीट में करीब 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों से पूछताछ की जा रही है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, धरमपुरा गांव में दो पक्षों के बीच सुबह करीब 6 बजे ही मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और सब्बल निकल आए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गांव की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कई सारे लोगों के सिर फूट गए। कई के हाथ-पैर टूट गए हैं। उपद्रव होता है देख गांव के अन्य लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और लोग घरों में दुबके रहे।

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उपद्रवियों को शांत कराया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस और अन्य साधनों से अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि गांव के भाग पर गाय चराने और गौठान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि असल कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज कराई गई है।

Advertisement

एडिशनल SP मनीषा ठाकुर ने बताया कि अभी तक गाय और गौठान को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद का पता चला है। एक पक्ष से 8 और दूसरे पक्ष से 5 लोग घायल हैं। दोनों परिवारों में पहले भी विवाद होता रहा है। दोनों पक्षों से मामला दर्ज किया गया है। स्थिति ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी। स्थिति अब सामान्य है, हालांकि एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button