गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

घर के परछी पर खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

पेंड्रा। (उज्वल कुमार तिवारी) गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में घर की परछी में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव कंबल में लिपटा मिला। मृतक की पहचान गजरूप यादव के रुप मे हुई है। उसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी अनुसार, मृतक की पत्नी गुलबसिया बाई ने बताया कि वो ग्राम छोहरी थाना भालूमाडा म0प्र0 में परिवार सहित रहती हू। मेरा पति गजरूप यादव भी मेरे साथ ग्राम छोहरी में रहता था।लगभग डेढ वर्ष पहले ग्राम छोहरी से आकर ग्राम देवगवां अपने घर में अकेले रहता था। उसी मकान के अलग कमरा में गजाधर यादव अपने पत्नी सउनी बाई के साथ रहता है। गजरूप यादव ग्राम लरकेनी में साहू होटल में काम करता था। घर से रोज आता जाता था। वहीं शनिवार की सुबह लगभग 06.00 बजे शेष नारायण यादव ने मोबाईल फोन से बताया कि गजरूप यादव का तबियत खराब हो गया है जल्दी घर आ जाओं। तब मैं अपने लडका दीपक यादव के साथ मोटर सायकल से ग्राम देवगवां आयी। घर में आकर देखी तो घर के परछी में मेरा पति गजरूप यादव का शव पडा हुआ है। मृतक सिर के बाये ओर गहरा चोट का निशान है। खून से सिर व चेहरा लतपथ है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी किसी ने हत्या की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button