छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी ले ली पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

(शशि कोन्हेर) :बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहप्रभारी एवं बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में संभाग के वरिष्ठ एवं प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।
इस दौरान प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन संगठन के कार्यो की समीक्षा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण विषयों एवं मुद्दों पर जानकारी लेते हुए आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। साथ ही कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों को लेकर घर-घर पहुॅचना है तथा कांग्रेस सरकार के काले कारनामों की पोल खोलना है।
बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।

Advertisement


बैठक में प्रमुख रूप से छ.ग. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्णा राय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगले, भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, विधायक पुन्नूलाल मोहले, ननकीराम कंवर, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, शैलेष पाठक, कृष्णकांत चन्द्रा, डॉ.राजीव सिंह, उमेश अग्रवाल, कन्हैया राठौर, कमला पाटले, डॉ.खिलावन साहू, लखनलाल देवांगन, निर्मल सिन्हा, सुनीति राठिया, तोखन साहू, इन्द्रजीत सिंग, विक्रांत सिंह, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, गिरधर गुप्ता, रवि भगत, अरूणधर दीवान, विकास महतो, शंकर अग्रवाल, अशोक चावलानी, आरिफ खान, डॉ.जयप्रकाश शर्मा, अंजू राजपूत सहित बिलासपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button