छत्तीसगढ़

आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू.. जानिए क्या-क्या है कार्यक्रम

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

Advertisement


युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल, सिम्स, अपोलो हास्पिटल एवं बालाजी ब्लड बैंक मंगला में प्रातः साढ़ दस (10.30) बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वृहद रूप से आयोजित इस रक्तदान शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जायेगा।

Advertisement


युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महामंत्री सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता से आग्रह किया है कि रक्तदान शिविर हेतु बनाई गई कार्य योजना अनुसार अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर रक्तदान करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button