रायपुर

विपक्ष में आने के 4 साल बाद भाजपा का सबसे बड़ा ऐतिहासिक प्रदर्शन, तस्वीरों और वीडियो में देखिए नजारा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : : रायपुर – आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के आव्हान पर चल रहा हल्ला बोल आंदोलन को…इसमें शामिल होने वाले हजारों हजार युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बना दिया। यहां प्रदेश की राजधानी में शायद पुलिस और प्रशासन को भी इस बात का अंदेशा था कि आज के आंदोलन में भयंकर भीड़ उमड़ सकती है इसलिए उसने पहली बार रास्ता रोकने के लिए बेरिकेटिंग की जगह बड़े-बड़े कंटेनरों का उपयोग किया। यहां राजधानी के पत्रकार और राजनीतिक पर्यवेक्षक आज के भाजपा के आंदोलन को बीते 4 सालों के दौरान पहला सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आंदोलन बता रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा के विपक्ष में आने के बाद आज जो भीड़ जो तेवर और जो जोश आज के दिन नगर निगम के वाइट हाउस के चारों ओर दिखा है।

Advertisement
Advertisement

ऐसा इसके पहले भाजपा के विपक्ष के 4 साल में कभी नहीं हुआ। हम आपको यहां सभा स्थल और मंच की तस्वीरें प्रस्तुत कर रहे हैं। जिससे आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा का आज का आंदोलन कितना बड़ा था और सफलता के मामले में उसे कितने नंबर दिए जा सकते हैं। इसी तरह इस खबर के साथ लगी स्टेज की फोटो जूम करने से आपको यह भी दिख जाएगा कि पार्टी के सभी बड़े नेता आज यहां मंच पर सक्रिय रुप से उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button