देश

कर्नाटक में BJP का बड़ा फैसला, बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Advertisement

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा आलाकमान ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा विधायक बीवाई विजयेंद्र को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Advertisement
Advertisement

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीवाई विजयेंद्र की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले विजयेंद्र की नियुक्ति अहम
लोकसभा चुनाव से पहले येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले 47 साल के विजयेंद्र की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। बीवाई विजयेंद्र ने नलिन कुमार कतील की जगह ली है।

Advertisement

वहीं, इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में वह कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में उभर कर सामने आए थे। हालांकि, भाजपा को कर्नाटक चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button