छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा…तैयारी बैठक में प्रमुख नेता रहे मौजूद रहे

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : आगामी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप से मनाने में व्यापक रूप से विचार विमर्श करने भारतीय जनता पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

Advertisement


इस अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण, स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवरों पर श्रमदान, जल संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत (लोकल फार वोकल), शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र, पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने, प्रधानमंत्री के मन की बात सुनना और स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों पर स्टाल लगाने एवं पाम्पलेट वितरण किया जायेगा। 2 अक्टूबर को प्रबुद्धजनों एवं बुद्धिजीवियों का सम्मेलन आयोजित कर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाने स्वच्छता अभियान चलाने, खादी वस्त्र खरीदी करने और किसानों एवं जवानों का सम्मान किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गत दिनों राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव किया था। श्री चंदेल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनहित के अब तक किए गये सभी कार्यो को जन-जन तक पहुॅचाना है।

Advertisement


छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक यह सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसके लिए प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों में विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिम्मेदारी दी गई है। सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमा के अनुरूप आयोजन कर उसे सफल बनाना है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूरी तन्मयता एवं निष्ठा से अभी से जुट जाये। प्रभारियों को जो जिम्मेदारियां दी गई है वे सभी से सहयोग लेकर अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा को सभी कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मनाये। इसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने तन्मयता के साथ सक्रियता बनाये रखें।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हमें सेवा भाव से कार्य करना है। इस आयोजन का उद्देश्य ही सेवा ही धर्म का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्षो के शासनकाल में जो विकास हुआ है उसे जन-जन तक पहुॅचाना है।


बैठक के प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने सवा पखवाड़ा में आयोजित सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकार डाला।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों नारायण चंदेल छ.ग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, भूपेन्द्र सवन्नी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बनने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, विधानसभा प्रभारी विशेष्वर पटेल, गुलाब सिंह चंदेल, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, पवन गर्ग, मोहित जायसवाल, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, एस कुमार मनहर, राकेश चंद्राकर, राजेश सूर्यवंशी, यास्मीन खान, सुनीता मानिकपुरी, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, दुर्गा प्रसाद कश्यप, चंद्रप्रकाश सूर्या, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, दयाशंकर तिवारी, बी.आर. महोबिया, संतोष कश्यप, अशोक विधानी, राजेश सिंह, घनश्याम रात्रे, अनिल बलेचा, सुरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, सौरभ कौशिक, वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, यदुराम साहू, योगेश बोले, नरेन्द्र कोशले, नवीन मसीह, प्रदीप शुक्ला सहित भाजपा, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button