जशपुर

हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर….2 नाबालिग बच्चों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तर्ज जहां सोमवार को कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, तो वहीं मंगलवार सुबह जशपुर जिले में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के तहसील चौक के पास एक तेज रफ़्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में कैटरिंग कर्मचारी सवार थे। इस हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मौकर पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button