छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने  सोहन पोटाई को दी श्रद्धांजलि.. आदिवासी समाज में एक सक्षम नेतृत्व खो दिया

Advertisement

(शशि कोनहेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने पूर्व सांसद वरिष्ठ अधिकारी नेता सोहन पोटाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि सोहन पोटाई वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। आदिवासी समाज ने एक सक्षम नेतृत्व खो दिया है। वे कांकेर लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे। यह उनकी आदिवासी समाज में लोकप्रियता का परिचायक है। वे संसदीय कार्यकाल के बाद समाजसेवी के रूप में आदिवासी समाज की सेवा में जुटे थे।

Advertisement

वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने कई दशकों तक सक्रिय राजनीति और समाजसेवा में भूमिका निभाई। उनके निधन से आदिवासी समाज के साथ साथ पूरे प्रदेश के लिए यह बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वर्गीय पोटाई जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह वज्राघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button