बिलासपुर

पीएम के जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया सेवा अभियान, सांसद अरुण साव, अमर, बांधी और रजनीश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज भारतीय जनता पार्टी के कर्बला रोड स्थित कार्यालय में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य किया गया। इस मौके पर किसानों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान, पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ, नमो एप्प डाउन लोड कराया गया एवं जिला चिकित्सालय के वेक्सीनेशन सेंटर में आये हितग्राहियों को गुलाब फूल भेंट कर उनका सम्मान कर उनसे चर्चा की गई। इसी तलह मरीजों को फल वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवनकी कामना की गई।

Advertisement
Advertisement


इस मौके कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नये भारत के निर्माण की दिशा में हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी सतत् कार्य कर रहे है, इसके लिए वे 24 घंटे राष्ट्र सेवा में लगे रहते है। भारत को एक शक्तिशाली सशक्त व समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए वे प्रयत्नशील हैं।

Advertisement


सांसद अरूण साव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के शक्तिशाली नेता है। विश्व के अन्य देशो के नेता उनके सुझावो को पूरी गंभीरता से आत्मसात कर उन पर अमल करते है। उनके नेतृत्व में देश निरंतन सुदृढ होने के साथ ही सभी मामलों के आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर है।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि देश में कोरोना सहित कई विपदायें आयी, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में इन सभी कठिन परिस्थितियों से हम सकुशल सुरक्षित है। उन्होंने विश्व बिरादरी में भारत को सर्वोच्च स्थान बनाया है।

Advertisement


इस मौके पर प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, तिलक साहू, भाजपा जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, गोविंद यादव, सुनीता मानिकपुरी, निखिल केशरवानी, दीपक सिंह ठाकुर, राकेश चंद्राकर, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जयश्री चौकसे, डॉ. रजनीश पाण्डेय, अशोक विधानी, पल्लव धर, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, निम्मा जीवनानी, दुर्गा सोनी, गोपी ठारवानी, रमेश जायसवाल, योगेश बोले, विकास मिश्रा, आशीष मिश्रा, मनीष शुक्ला, नुसरत जहॉ सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button